EMRS Clerk Recruitment 2025 : जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA) | 12TH PASS | All india vacancy | Full Details |

जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट परिचय :

EMRS Clerk Recruitment 2025: EMRS (एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल) शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत विभिन्न ग्रुप ए, बी, और सी (शिक्षण और गैर-शिक्षण) पदों के लिए 2025 की भर्ती निकली है। इसमें 12वीं पास से लेकर स्नातक तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह एक अखिल भारतीय रिक्ति है जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हैं। कुल 7267 पदों पर भर्ती की जा रही है। लेकिन यहां पर आपको सिर्फ JSA के बारे में ही बताया गया हैं जो सबसे बढ़िया जॉब हैं, EMRS में सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (SSA) की पोस्ट (जिसे पहले UDC कहा जाता था) पर सीधी भर्ती नहीं होती है। JSA के पद पर चयनित होने के 6-7 साल बाद पदोन्नति के माध्यम से SSA बन सकते हैं, जो लेवल 4 की पोस्ट है और इसमें बेहतर सैलरी मिलती है।

EMRS Clerk Recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता : –


EMRS Clerk Recruitment 2025: इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता सीनियर सेकेंडरी (12वीं पास) है। यह एक क्लर्कियल पोस्ट होने के कारण किसी कंप्यूटर डिप्लोमा, टाइपिंग सर्टिफिकेट या कंप्यूटर सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। आप कही से भी हो फॉर्म भर सकते हो।

EMRS Clerk Recruitment 2025 के लिए चयन प्रक्रिया : –


चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में एक ऑब्जेक्टिव, ओएमआर-आधारित (ऑफलाइन) क्वालीफाइंग प्रारंभिक परीक्षा होगी। 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी।

Test Subjects Number Of Questions Total Marks Durations
1. Reasoning Ability 25 25 2 Hours
2. Quantitative Aptitude 25 25  
3. General Awareness 20 20  
4. Computer 10 10  
5.
6.
General English
General Hindi
10
10
10
10
 
  Total 100 100  

दूसरे चरण की परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों तरह के प्रश्न शामिल होंगे। इसमें जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के कार्य और शिक्षा जागरूकता से संबंधित 55 प्रश्न (40 ऑब्जेक्टिव, 15 डिस्क्रिप्टिव) होंगे और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।

तीसरा चरण टाइपिंग टेस्ट (स्किल टेस्ट) होगा, जो क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा और 50 अंकों का होगा। इसमें उम्मीदवार हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का चयन कर सकते हैं। यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें टाइपिंग टेस्ट (स्किल टेस्ट) होगा। यह केवल क्वालीफाइंग नेचर का है और 50 अंकों का होगा। हिंदी टाइपिंग के लिए 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग के लिए 35 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक है। क्वालीफाई करने के लिए 50 में से 20 अंक लाना अनिवार्य है, जिसके लिए कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिए जाएंगे। अंतिम चयन केवल टियर 2 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा, जो 100 अंकों की है। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की है कट-ऑफ इसी 100 अंकों में से बनेगी।

EMRS Clerk Recruitment 2025 के लिए कुल पद : –


वैसे तो इसमें कुल 7267 रिक्तियों में से विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है, लेकिन यह आर्टिकल विशेष रूप से जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA) के पद पर केंद्रित है, जिसमें 228 रिक्तियां हैं। यह एक ग्रुप सी क्लेरिकल पोस्ट है, जिसे पहले लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के नाम से जाना जाता था।
जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के कुल 228 पदों में से,

UR OBC EWS SC ST
94 61 22 34 17

EMRS Clerk Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा : –


जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के पद के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु सीमा के संबंध में कोई विशेष मानदंड नहीं बताया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है, जबकि OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की आयु में छूट मिलेगी। आयु की गणना फॉर्म की अंतिम तिथि यानी 23 अक्टूबर तक की जाएगी।

EMRS Clerk Recruitment 2025 के लिए आवेदन शुल्क : –


महिला, अनुसूचित जाति (ST), अनुसूचित जनजाति (SC) और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। अनारक्षित (Unreserved), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए है।

EMRS Clerk Recruitment 2025 के लिए आवेदन तारीख : –


जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट की परीक्षा फॉर्म 19 सितंबर से शुरू होंगे और 23 अक्टूबर 2025 तक भरे जाएंगे।

Syllabus Download CLICK HERE

EMRS Clerk Recruitment 2025 के लिए वेतन : –


जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA) की पोस्ट लेवल 2 की है, जिसका मूल वेतन लगभग 19,900 रुपए है। प्रारंभिक सैलरी सभी भत्तों (जैसे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, बाल शिक्षा भत्ता) सहित लगभग 40,000 रुपए प्रति माह होगी। रिटायरमेंट तक अंतिम सैलरी लगभग 1 लाख रुपए प्रति माह हो सकती है।

EMRS Clerk Recruitment 2025 के लिए परीक्षा केंद : –


जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट की परीक्षा में परीक्षा केंद ( Exam Center) आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। परीक्षा केंद्र पूरे भारत में उपलब्ध होंगे, और उम्मीदवार अपने गृह राज्य या आस-पास के शहरों में केंद्र प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपने अनुसार आस-पास के एग्जाम सेन्टर भर सकते हैं।

EMRS Clerk Recruitment 2025 में जॉब प्रोफाइल क्या रहेगी ?


जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA) की पोस्ट एक क्लर्क की है। यह एक ऑफिस सेक्शन की जॉब है जिसमें कंप्यूटर आधारित कार्य करना होता है, कोई फील्ड ड्यूटी या फिजिकल ड्यूटी नहीं है। यह अखिल भारतीय रिक्ति है, इसलिए पोस्टिंग पूरे भारत में कहीं भी हो सकती है। अपने गृह राज्य में पोस्टिंग मिलने की अच्छी संभावना है क्योंकि देश भर में 728 EMRS (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय) हैं।

EMRS Clerk Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?


जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया हैं।

READ ALSO : रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 : रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती | Full Details |

एक नजर में

संस्था EMRS (एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल)
कुल पद 228 (JSA)
शैक्षणिक योग्यता 12th pass
आवेदन शुल्क UR/OBC/EWS : 1500 रुपए
महिला/SC/ST/PwBD/ : 500 रुपए
आवेदन तारीख 19 सितंबर से 23 अक्टूबर 2025 तक
वेतन लगभग 40,000 रुपए प्रति माह
चयन प्रक्रिया तीन चरण
परीक्षा केंद ऑल इंडिया
ऑफिशियल वेबसाइट CLICK HERE

 

Leave a Comment

Index