DSSSB MTS Recruitment 2025 परिचय :
यह लेख में दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB MTS Recruitment 2025 में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) ग्रुप ‘C’ पदों के लिए विभिन्न विभागों में एक नई सरकारी नौकरी भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी के बारे में बताया गया है, जिसमें विशेष रूप से खाद्य विभाग पर प्रकाश डाला गया है।
जिसमें चयनित होने पर लगभग ₹36,000 रुपए प्रति माह वेतन मिलता है। यह अखिल भारतीय रिक्ति है और पुरुष व महिला दोनों श्रेणी के उम्मीदवार पात्र हैं। भारत के सभी स्थानों से फ्रेशर्स उम्मीदवार इस रिक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
यह रिक्ति मल्टी-टास्किंग स्टाफ भर्ती 2025 की तरफ से है। ग्रेड बी के पद पर कुल 714 रिक्तियां निकली हैं। जिसके लिए सभी फ्रेशर्स उम्मीदवार पात्र हैं।
DSSSB MTS Recruitment 2025 के लिए चयन प्रक्रिया :
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से एक कंप्यूटर-आधारित ऑनलाइन परीक्षा पर आधारित होगी।
कोई द्वितीय चरण, कौशल परीक्षण, टाइपिंग परीक्षण, साक्षात्कार या वर्णनात्मक पेपर नहीं होगा।
परीक्षा पैटर्न (टियर-1):
परीक्षा का प्रकार: वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type)
कुल प्रश्न: 200
कुल अंक: 200
समय अवधि: 120 मिनट (2 घंटे)
भाषा: द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी)
नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
विषय:
सामान्य जागरूकता (40 प्रश्न, 40 अंक)
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (40 प्रश्न, 40 अंक)
अंकगणित एवं संख्यात्मक क्षमता (40 प्रश्न, 40 अंक)
हिंदी भाषा एवं बोध (40 प्रश्न, 40 अंक)
अंग्रेजी भाषा एवं बोध (40 प्रश्न, 40 अंक)
कट-ऑफ: परीक्षा के बाद श्रेणी-वार और विभाग-वार कट-ऑफ बनेगी।
DSSSB MTS Recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता :
मैट्रिकुलेशन पास (10वीं पास)। कोई अतिरिक्त कौशल परीक्षा या कंप्यूटर डिप्लोमा आवश्यक नहीं है।
DSSSB MTS Recruitment 2025 के लिए कुल पद :
पद का नाम: एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ)
पद का प्रकार: ग्रुप ‘C‘
विभाग: यह भर्ती केवल खाद्य विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि कुल 12 बड़े विभागों में एमटीएस पदों के लिए है, जिनमें शामिल हैं:
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग (140 रिक्तियां)
विकास विभाग (231 रिक्तियां)
ड्रग कंट्रोल विभाग
शहरी विकास विभाग
जन शिकायत विभाग
एनसीसी विभाग (68 रिक्तियां)
रजिस्ट्रार सहकारी समितियां विभाग
सामान्य प्रशासनिक विभाग (99 रिक्तियां)
आबकारी, मनोरंजन एवं विलासिता कर विभाग
श्रम विभाग (93 रिक्तियां)
और अन्य दो विभाग।
कुल रिक्तियां: सभी विभागों को मिलाकर कुल 714 एमटीएस पद।
DSSSB MTS Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा :
जनरल श्रेणी के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 27 साल है। आयु की गणना 15 जनवरी, 2026 तक तक की जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और एसटी/एससी उम्मीदवारों को 5 साल की आयु में छूट मिलेगी।
DSSSB MTS Recruitment 2025 के लिए आवेदन शुल्क :
जैसा कि notification में बताया गया हैं कि UR/OBC/EWS वालो के लिए ₹100 रखा गया हैं वहीं SC/ST/महिला वालों के लिए 0 फॉर्म फीस रखी गईं हैं।
DSSSB MTS Recruitment 2025 के लिए आवेदन तारीख :
मल्टी-टास्किंग स्टाफ की परीक्षा फॉर्म 17 दिसंबर, 2025 से शुरू होंगे और 15 जनवरी, 2026 तक भरे जाएंगे।
DSSSB MTS Recruitment 2025 के लिए वेतन :
पे स्केल: ₹18,000 से ₹56,900
पे लेवल: लेवल 1
ग्रेड पे: ₹1800
प्रारंभिक इन-हैंड सैलरी: सभी भत्तों (जैसे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, बाल शिक्षा भत्ता, विशेष सुरक्षा भत्ता) को मिलाकर लगभग ₹36,000 प्रति माह।
एमटीएस पद से पदोन्नति के अवसर अच्छे हैं:
6 साल के भीतर एमटीएस से जूनियर असिस्टेंट (पे लेवल 2)
उसके 5 साल बाद सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (SSC)
उसके 5-6 साल बाद असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)
DSSSB MTS Recruitment 2025 के लिए परीक्षा केंद :
परीक्षा केंद्र पूरे दिल्ली में होंगे।
चूंकि भर्ती DSSS द्वारा की जा रही है और विभाग दिल्ली के सरकारी विभाग हैं, इसलिए नौकरी का स्थान पूरे दिल्ली में रहेगा।
DSSSB MTS Recruitment 2025 में जॉब प्रोफाइल क्या रहेगी ?
एमटीएस का कार्य मल्टी-टास्किंग स्टाफ का होता है, यानी जिस भी विभाग में पोस्टिंग होगी, वहां उच्च अधिकारियों को सहायता प्रदान करना।
इसमें फाइलों से संबंधित कार्य, भौतिक डेटा (फाइलें, रिकॉर्ड) का रखरखाव, डेस्क-टू-डेस्क फाइलें पहुंचाना, फैक्स, ईमेल से संबंधित बुनियादी काम, डाक वितरित करना, दस्तावेजों को डिस्पैच करना, और बुनियादी कंप्यूटर कार्य जैसे फोटोकॉपी या प्रिंट आउट निकालना शामिल है।
यह एक कार्यालय-आधारित सहायक की नौकरी है, इसमें कोई फील्ड ड्यूटी या शारीरिक कार्य शामिल नहीं है।
मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए आवेदन कैसे करें ?
मल्टी-टास्किंग स्टाफ में आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया हैं।