SSC CAPF SI Recruitment 2025 परिचय :-
SSC CAPF SI Recruitment 2025 के तहत दिल्ली पुलिस और CAPF (CRPF, CISF, BSF, ITBP, SSB) में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर कुल 3073 वैकेंसी निकाली गई हैं। मेल और फीमेल दोनों ही श्रेणी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो वर्दी और कंधे पर दो स्टार चाहते हैं।
SSC CAPF SI Recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता : –
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवश्यक है, चाहे किसी भी स्ट्रीम से हो। उत्तीर्ण होना पर्याप्त है, न्यूनतम अंकों की कोई आवश्यकता नहीं है। दिल्ली पुलिस में एसआई पद के लिए हल्के मोटर वाहन (LMV) का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है, जो फिजिकल टेस्ट के दौरान देखा जाएगा, लेकिन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में एसआई पदों के लिए इसकी आवश्यकता नहीं है।
SSC CAPF SI Recruitment 2025 के लिए चयन प्रक्रिया : –
चयन प्रक्रिया चार मुख्य चरणों में पूरी होती है: पेपर-1, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET), पेपर-2, और विस्तृत मेडिकल टेस्ट (DMT)।
पेपर-1 में चार विषय होते हैं: सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (50 प्रश्न/50 अंक), सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता (50 प्रश्न/50 अंक), मात्रात्मक योग्यता (50 प्रश्न/50 अंक), और अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन (50 प्रश्न/50 अंक)। कुल 200 प्रश्न, 200 अंकों के लिए होते हैं, जिसकी अवधि 2 घंटे होती है। इसमें 0.25 अंकों की नकारात्मक अंकन होता है।
और परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती है। इस पेपर के आधार पर एक प्रारंभिक योग्यता कट-ऑफ बनाई जाती है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 170 सेमी (पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 165 सेमी और एसटी के लिए 162.5 सेमी की छूट) है। छाती सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 80-85 सेमी (5 सेमी का विस्तार अनिवार्य) और एसटी के लिए 77-82 सेमी है।
महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 157 सेमी (आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट उपलब्ध है, लगभग 154 सेमी तक) है। महिलाओं के लिए छाती माप नहीं होता।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़ 16 सेकंड में, 1600 मीटर दौड़ 6.5 मिनट में, लंबी कूद 3.65 मीटर (3 मौके), ऊंची कूद 1.2 मीटर (3 मौके), शॉट पुट (16 एलबीएस) 4.5 मीटर (3 मौके) होती है।
महिला उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़ 18 सेकंड में, 800 मीटर दौड़ 4 मिनट में, लंबी कूद 2.7 मीटर, ऊंची कूद 0.9 मीटर होती है। महिलाओं के लिए शॉट पुट नहीं होता।
फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है, इसके कोई अंक नहीं होते। इसी चरण में दस्तावेज सत्यापन भी होता है। यदि दिल्ली पुलिस को प्राथमिकता दी जाती है, तो ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना अनिवार्य है, अन्यथा दिल्ली पुलिस के चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
पेपर-2 केवल अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रिहेंशन का होता है। इसमें अंग्रेजी व्याकरण और कॉम्प्रिहेंशन पैसेज से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं। यह एक ऑब्जेक्टिव पेपर होगा जिसमें 200 प्रश्न, 200 अंकों के लिए होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और इसमें 0.25 अंकों की नकारात्मक अंकन (negative marking) होगी।
पेपर फर्स्ट और पेपर सेकेंड दोनों 200-200 अंकों के होंगे, जिससे कुल 400 अंक होते हैं। पेपर फर्स्ट के पाठ्यक्रम में जनरल इंटेलिजेंस रीजनिंग (50 प्रश्न, 50 अंक), सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता (50 प्रश्न, 50 अंक – जिसमें इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र, सामान्य विज्ञान, स्टैटिक जीके, करेंट अफेयर्स शामिल हैं), क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड (एडवांस गणित जैसे ट्रिगोनोमेट्री, अलजेब्रा, मेंसुरेशन) और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन शामिल हैं। पेपर सेकेंड में भी इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन (शब्दकोश और व्याकरण) पूछा जाएगा। अंतिम चयन दोनों पेपरों (कुल 400 अंक) में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। पेपर सेकेंड के बाद एक क्वालीफाइंग मेडिकल टेस्ट होगा। 400 अंकों में से एक अंतिम मेरिट लिस्ट बनेगी जो श्रेणीवार और फोर्सवार (जैसे सीआरपीएफ, बीएसएफ) होगी। आवेदन करते समय आपसे फोर्स की वरीयता (Preference) पूछी जाएगी और आपके अंक, मेरिट और वरीयता के आधार पर आपको फोर्स आवंटित की जाएगी।
SSC CAPF SI Recruitment 2025 के लिए कुल पद : –
कुल 3073 वैकेंसी हैं। दिल्ली पुलिस में मेल के लिए 142 और फीमेल के लिए 70 पद हैं। CAPF में, CRPF में कुल 1029 (मेल 1006, फीमेल 23), BSF में कुल 223 (मेल 212, फीमेल 11), ITBP में कुल 233 (मेल 198, फीमेल 35), CISF में कुल 1294 (मेल 1164, फीमेल 130) और SSB में कुल 82 वैकेंसी हैं। दिल्ली पुलिस SI ग्रुप C की पोस्ट है, जबकि CAPF SI ग्रुप B की पोस्ट है, दोनों पे लेवल 6 के अंतर्गत आती हैं।
SSC CAPF SI Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा : –
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 तक की जाएगी। इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 2000 से लेकर 1 अगस्त 2005 के बीच हुआ होना चाहिए। OBC उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 साल और SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।
SSC CAPF SI Recruitment 2025 के लिए आवेदन तारीख : –
ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी।
SSC CAPF SI Recruitment 2025 के लिए वेतन : –
यह पे लेवल 6 की पोस्ट है, जिसकी शुरुआती सैलरी लगभग 65,000 रुपये प्रति माह होगी। यह सैलरी बढ़कर 1.5 लाख रुपये से भी अधिक हो सकती है। नौकरी का स्थान पूरे भारत में होगा।
SSC CAPF SI Recruitment 2025 के लिए परीक्षा केंद : –
परीक्षा केंद्र आपके गृह राज्य या आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे।
SSC CAPF SI Recruitment 2025 में जॉब प्रोफाइल क्या रहेगी ?
यह एक जनरल ड्यूटी (जीडी) पोस्ट है, जिसमें प्रॉपर यूनिफॉर्म और सब-इंस्पेक्टर के हथियार मिलते हैं।।
SSC CAPF SI Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?
सब-इंस्पेक्टर में आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे Overview में दिया गया हैं।
एक नजर में
| संस्था | SSC CAPF SI |
| शैक्षणिक योग्यता | स्नातक डिग्री |
| कुल पद | 3073 |
| आवेदन तारीख | 26 सितंबर से अक्टूबर 2025 |
| वेतन | लगभग 65,000 |
| परीक्षा केंद | ऑल इंडिया |
| चयन प्रक्रिया | चार चरण |
| ऑफिसियल वेबसाइट | CLICK HERE |