INTELIGENT BEURO 2025 :यह भर्ती इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के तहत जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) पद के लिए गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी की गई है। यह एक ग्रुप सी की अखिल भारतीय वैकेंसी (All india vacancy) है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर उम्मीदवार भी पात्र हैं। इसमें अन्य वैकेंसियों की तुलना में कम प्रतिस्पर्धा (Compilation )होती है क्योंकि सामान्य स्नातक पात्र नहीं होते हैं।
इंटेलिजेंस ब्यूरोINTELIGENT BEURO 2025 में कुल पद ?
इस पद के लिए कुल 394 रिक्तियाँ हैं। सभी कैटेगिरी के लिए अगल-अलग रिक्तियां निकाली गई हैं।
INTELIGENT BEURO 2025 आवेदन कब होंगे ?
ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2025 है। आवेदन के लिए कुल 30 दिन का समय दिया गया है। यानी आपके पास काफी दिन हैं लेकिन आप जितना जल्दी हो सके अपना फॉर्म सबमिट कर दे। बाद वेबसाइट पे ज्यादा लोड के कारण फॉर्म सबमिट नहीं हो पाएगा और आपका फॉर्म रह जाएगा।
INTELIGENT BEURO 2025 के लिए आवेदन शुल्क ?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये है। SC और ST उम्मीदवारों के लिए यह 550 रुपये है।
INTELIGENT BEURO 2025 के लिए आयु सीमा ?
सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 27 साल है। आयु की गणना 14 सितंबर 2025 तक की जाएगी। OBC उम्मीदवारों को 3 साल और SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की आयु में छूट मिलेगी।
INTELIGENT BEURO 2025 के लिए योग्यता ?
उम्मीदवारों के पास साइंस विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स या मैथ्स। बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। इसके अतिरिक्त, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड, इलेक्ट्रॉनिक्स टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर एप्लीकेशन में इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं।
INTELIGENT BEURO 2025 में चयन प्रक्रिया ?
चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से 3 चरणों पर आधारित है।
पहला चरण एक लिखित परीक्षा (टियर 1) होगा। टियर 1 परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, कुल 100 अंकों के लिए। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी, और 1/4 की नकारात्मक अंकन होगा। पेपर दो खंडों में विभाजित होगा: 25 प्रश्न सामान्य मानसिक योग्यता से और 75 प्रश्न विषय-संबंधित ज्ञान से। इस खंड में सामान्य जागरूकता (इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र, सामान्य विज्ञान, स्थैतिक जीके), अंकगणित (प्रतिशत, औसत, संख्या प्रणाली, लाभ और हानि), और तर्क क्षमता (जनरल इंटेलिजेंस रीजनिंग) शामिल होंगे। इस खंड में इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग से संबंधित प्रश्न, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से संबंधित प्रश्न, कंप्यूटर फंडामेंटल, MS ऑफिस और C लैंग्वेज शामिल होंगे।
टियर-2 एक स्किल टेस्ट है जो प्रैक्टिकल और तकनीकी प्रकृति का होगा, यह 30 अंकों का रहेगा।
टियर-3 में एक पर्सनल इंटरव्यू या पर्सनालिटी टेस्ट होगा जो 20 अंकों का होगा।
अंतिम चयन टियर-1 (100 अंक), टियर-2 (30 अंक) और टियर-3 (20 अंक) तीनों चरणों के कुल 150 अंकों के आधार पर होगा। फाइनल मेरिट तीनों स्टेज में प्रदर्शन को मिलाकर बनेगी।
INTELIGENT BEURO 2025 में सैलरी कितनी मिलेगी ?
यह एक ग्रुप ‘सी’ पे लेवल 4 की पोस्ट है जिसका बेसिक पे 25,500 रुपये है। चयन के बाद शुरुआती महीने से लगभग 56,000 रुपये प्रति माह इन-हैंड सैलरी मिलेगी, जिसमें बेसिक पे का 20% सिक्योरिटी अलाउंस भी शामिल है।
INTELIGENT BEURO 2025 में परीक्षा केंद्र ?
पूरे भारत में परीक्षा केंद्र उपलब्ध रहेंगे। फॉर्म भरते समय 5 एग्जाम सेंटर चुनने का विकल्प मिलेगा। नौकरी का स्थान भी पूरे भारत में रहेगा क्योंकि यह केंद्रीय सरकार की वैकेंसी है। यह एक तकनीकी पद है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस और टेलीकम्युनिकेशन से संबंधित काम करने होंगे। यह क्लेरिकल या फील्ड की ड्यूटी नहीं है, बल्कि टेक्निकल डिपार्टमेंट में काम करना होगा।