क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती 2025 :- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सरकारी नौकरी करने का मौका..

Gramin bank bharti 2025 परिचय : –

Gramin bank bharti 2025: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में सहायक प्रबंधक (Officer Scale-1) के पद पर 3909+ रिक्तियां निकाली गई हैं। यह एक ग्रुप ‘ए’ पोस्ट है और ऑफिस असिस्टेंट की तुलना में तीन गुना अधिक वेतन मिलता है। यह पद भारत के लगभग 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में उपलब्ध है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में काम करने का ये बहुत शानदार मौका है।

Gramin bank bharti 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता : –

अगर आपके पास कोई भी ग्रेजुएशन डिग्री हो मतलब किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से किसी भी संख्या के प्रतिशत के साथ कोई भी स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

Gramin bank bharti 2025 के लिए कुल पद : –

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में सहायक प्रबंधक (Officer Scale-1) के पद पर 3909+ रिक्तियां निकाली गई हैं। जो काफी जबरदस्त हैं।

Gramin bank bharti 2025 के लिए आयु सीमा : –

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए) है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2025 तक होगी। OBC के लिए 3 साल और SC/ST के लिए 5 साल की आयु में छूट है।

Gramin bank bharti 2025 के लिए आवेदन शुल्क : –

आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए ₹850 और एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों के लिए ₹175 है।

Gramin bank bharti 2025 के लिए फॉर्म तारीख ?

ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक भरे जाएंगे। परीक्षा नवंबर और दिसंबर में आयोजित की जाएगी।
आपके पास तैयारी करने के लिए 2 से 3 महीने है। तो लग जाईए।

Gramin bank bharti 2025 के लिए वेतन : –

यह ग्रुप ‘ए’ की पोस्ट है, जिसकी शुरुआती सैलरी लगभग 85,000 से 86,000 रुपये प्रति माह होगी। बहुत ही शानदार सैलरी है।

Gramin bank bharti 2025 के लिए एग्जाम सेंटर : –

आवेदन करते समय अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प दिया जाएगा। आप अपने अनुसार परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं।

Gramin bank bharti 2025 के लिए चयन प्रक्रिया : –

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में है: प्रारंभिक परीक्षा (क्वालीफाइंग), मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू)।

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न


रीज़निंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी से 40-40 प्रश्न (कुल 80 प्रश्न, 80 अंक, 45 मिनट) होते हैं।

Sr. No. Number of Test Number
of Questions
Maximum Marks Time Duration
1. Reasoning 40 40 25 minutes
2. Numerical Ability 40 40 20 minutes
  Total 80 80 45 minutes

मुख्य परीक्षा पैटर्न

रीज़निंग, बेसिक कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश/हिंदी लैंग्वेज (वैकल्पिक) और न्यूमेरिकल एबिलिटी के कुल 200 प्रश्न (200 अंक, 120 मिनट) होते हैं।

Sr.No. Number of Test Medium of Exam Number
of Questions
Maximum Marks Time Duration
1. Reasoning * 40 50 30 minutes
2. Computer Knowledge * 40 20 15 minutes
3. General Awareness * 40 40 15 minutes
4. a* English Language English 40 40 30 minutes
4. b* Hindi Language Hindi 40 40 30 minutes
5 Numerical Ability * 40 50 30 minutes
  Total   200 200 120 minutes

दोनों परीक्षाओं में 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होती है और ये हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा में उपलब्ध होंगी।

साक्षात्कार 100 अंकों का होगा और यह बायलैंगुअल (हिंदी और इंग्लिश) रहेगा। इसमें मुख्य रूप से कम्युनिकेशन स्किल्स, व्यक्तिगत रुचियाँ, मेंटल एबिलिटी और बायोडाटा पर ध्यान दिया जाता है, साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होता है। जनरल वर्ग के लिए 40% (40 अंक) और ST, SC, OBC वर्ग के लिए 35% (35 अंक) लाना अनिवार्य है।

अंतिम मेरिट मेंस एग्जाम (200 अंक) और इंटरव्यू (100 अंक) के कुल 300 अंकों में से बनेगी। यह मेरिट स्टेट वाइज, कैटेगरी वाइज और बैंक वाइज तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर बैंक का आवंटन और अंतिम चयन होगा। सहायक प्रबंधक की चयन प्रक्रिया ऑफिस असिस्टेंट से भिन्न होगी, जिसमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू सभी अलग-अलग होंगे।

Gramin bank bharti 2025 में जॉब प्रोफाइल क्या रहेगी ?

सहायक प्रबंधक एक ब्रांच को हेड करता है, और बाकी स्टाफ उनके अधीन काम करता है। यह एक AC केबिन में बैठकर काम करने वाली आरामदायक जॉब है। जॉब लोकेशन उसी स्टेट में होगी जहाँ से आवेदन किया जाएगा, और स्थानीय भाषा की समझ अनिवार्य है। समझ न होने पर जॉइनिंग से पहले 6 महीने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Gramin bank bharti 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?

इसके लिए इसकी ऑफिशल वेबसाइट visit करना होगा।

READ ALSO :- INTELIGENT BEURO 2025 : इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के आवेदन शुरू

Overview : –

संस्था क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB)
पद ऑफिसर स्केल -1
सैलेरी 85,000 / month
आवेदन तारीख प्रारंभ – 1 Sep
अंतिम- 21 Sep
योग्यता ग्रेजुएशन (BA B.SC B.COM BCA )
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष
आवेदन शुल्क UR/OBC – 850/
SC/ST – 175/
चयन प्रक्रिया 1) प्रारंभिक परीक्षा
2) मेंस परीक्षा
3) इंटरव्यू
ऑफिशियल वेबसाइट Click Here

 

Leave a Comment

Index