Railway section controller bharti 2025 परिचय :
Railway section controller bharti 2025 : यह रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 के लिए एक सरकारी नौकरी की घोषणा है। रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती ग्रेड बी के पद के लिए है, जिसमें चयनित होने पर लगभग 70,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलता है। यह अखिल भारतीय रिक्ति है और पुरुष व महिला दोनों श्रेणी के उम्मीदवार पात्र हैं। भारत के सभी स्थानों से फ्रेशर्स उम्मीदवार इस रिक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
यह रिक्ति रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 की तरफ से है। ग्रेड बी के पद पर कुल 368 रिक्तियां निकली हैं। जिसके लिए सभी फ्रेशर्स उम्मीदवार पात्र हैं।
Railway section controller bharti 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता : –
अगर आपने कोई भी ग्रेजुएशन डिग्री ( BA BSC BCA BCOM ) कर रखी हैं तो आप रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल हो। आप कही से भी हो फॉर्म भर सकते हो। कोई अतिरिक्त कौशल या अनुभव आवश्यक नहीं है।
Railway section controller bharti 2025 के लिए चयन प्रक्रिया : –
चयन प्रक्रिया में 4 मुख्य चरण शामिल हैं: पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) होगा, दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित योग्यता टेस्ट (सीबीएटी) होगा (जो स्टेशन मास्टर की पोस्ट के समान है), तीसरा चरण दस्तावेज़ सत्यापन होगा (जो योग्यता प्रकृति का है), और चौथा चरण चिकित्सा परीक्षण होगा (जो भी योग्यता प्रकृति का है)।
पहला चरण (CBT1) : पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, और परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। परीक्षा में 1/3 नकारात्मक अंकन होगा।
| Duration | Analytical and mathematical Capability | Logical Capability | Mental Reasoning | Total number of questions |
| 120 minutes | 60 | 20 | 20 | 100 ( each of 1 mark) |
दूसरा चरण (CBAT)
CBT1 क्वालीफाई करने के बाद स्टेज 2 में कंप्यूटर बेस्ड एप्टिट्यूड टेस्ट (CBAT) होगा। यह एक ऑब्जेक्टिव पेपर है जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसे क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 42 मार्क्स (टी-स्कोर) लाने होंगे। यह टेस्ट हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगा।
अंतिम मेरिट CBT1 और CBAT अंकों को मिलाकर बनेगी। CBT1 के अंकों का 70% वेटेज और CBAT के अंकों का 30% वेटेज लिया जाएगा। दोनों परीक्षाएं महत्वपूर्ण हैं। मेरिट बनने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा, जो क्वालीफाइंग नेचर के होंगे।
Railway section controller bharti 2025 के लिए कुल पद : –
पदों की बात करे तो इसमें कुल 368 रिक्त पदों पर ये भर्ती निकाली गईं हैं। जो काफी जबरदस्त हैं, केटेगरी के अनुसार पदों को बाटा गया हैं।
Railway section controller bharti 2025 के लिए आयु सीमा : –
न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है (सामान्य वर्ग के लिए)। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 तक की जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी। जन्मतिथि के लिए विशिष्ट तिथियाँ सामान्य/ईडब्ल्यूएस के लिए 2 जनवरी 1993 से 1 जनवरी 2006, ओबीसी के लिए 2 जनवरी 1990 से 1 जनवरी 2006, और एससी/एसटी के लिए 2 जनवरी 1988 से 1 जनवरी 2006 के बीच हैं।
Railway section controller bharti 2025 के लिए आवेदन शुल्क : –
जैसा कि notification में बताया गया हैं कि UR/OBC/EWS वालो के लिए 500 रुपए रखा गया हैं, जिसमें से CBT 1 परीक्षा के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं SC/ST वालों के लिए 250 रुपए फॉर्म फीस रखी गईं हैं। जो CBT 1 परीक्षा के बाद पूरी तरह से वापस कर दिया जाएगा।
Railway section controller bharti 2025 के लिए आवेदन तारीख : –
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2025 से शुरू हो गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 है।
Railway section controller bharti 2025 के लिए वेतन : –
यह पे लेवल 6 की पोस्ट है जिसका बेसिक पे 35,400 रुपए है। चयन के बाद शुरुआती सैलरी लगभग 65,000 से 70,000 रुपए प्रति माह होगी। जो काफी बढ़िया सैलरी हैं। आगे आपके प्रमोशन के आधार पर आपकी सैलरी बढ़ती जाएगी।
Railway section controller bharti 2025 के लिए परीक्षा केंद : –
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 की परीक्षा में परीक्षा केंद ( Exam Center) आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। परीक्षा केंद्र पूरे भारत में उपलब्ध होंगे, और उम्मीदवार अपने गृह राज्य या आस-पास के शहरों में केंद्र प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपने अनुसार आस-पास के एग्जाम सेन्टर भर सकते हैं।
Railway section controller bharti 2025 में जॉब प्रोफाइल क्या रहेगी ?
सेक्शन कंट्रोलर का काम स्टेशन मास्टर के समान ही होता है, जिसमें ट्रेन के लोको पायलट और स्टेशन मास्टर के बीच समन्वय स्थापित करना और ट्रेन की आवाजाही से संबंधित जानकारी देना शामिल है। इसकी जिम्मेदारी स्टेशन मास्टर से भी अधिक होती है। जॉब लोकेशन उस रेलवे जोन में होगी जहां से आवेदन किया जाएगा।
Railway section controller bharti 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर में आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे Overview में दिया गया हैं।
एक नजर में :
| संस्था | RRB (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड) |
| पद | 368 कुल पद |
| सैलरी | 70,000 रुपए / month |
| आवेदन तिथि | 15 सितंबर 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक |
| शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएशन डिग्री ( BA BSC BCA BCOM ) |
| आयु सीमा | न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है |
| आवेदन शुल्क | UR/OBC/EWS : 500 रुपए SC/ST/PH : 250 रुपए |
| चयन प्रक्रिया | 1.CBT 2.CBAT 3.Document verification 4.Medical Test |
| ऑफिशियल वेबसाइट | CLICK HERE |