हॉस्टल वार्डन रिक्रूटमेंट 2025 : | Hostel Warden Recruitment 2025 | Male & Female | Full Details |

Hostel Warden Recruitment 2025 परिचय : –


Hostel Warden Recruitment 2025: यह भर्ती EMRS (एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल) हॉस्टल वार्डन रिक्रूटमेंट 2025 की तरफ से जारी की गई है। यह शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक ग्रुप सी की पोस्ट है। यह अखिल भारतीय स्तर की वैकेंसी है, जिसके लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सभी फ्रेशर्स उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र हैं।

Hostel Warden Recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता : –


हॉस्टल वार्डन पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर डिग्री (जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए आदि) होनी चाहिए। फ्रेशर्स उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए योग्य हैं।

Hostel Warden Recruitment 2025 के लिए चयन प्रक्रिया : –


चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में होगी। पहले चरण में एक टियर-1 प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो OMR आधारित ऑब्जेक्टिव पेपर (ऑफलाइन, MCQ टाइप) होगा।

Test Subjects Number of questions Total Marks Durations
1. General Awareness 10 10  
2. Reasoning Ability 15 15  
3. Knowledge of ICT 15 15  
4. Quantitative Aptitude 30 30  
5. a. English (10)
b.Hindi (10)
c.Regional Language (10)
30 30  
  Total 100 100 2 Hours

भाषा योग्यता परीक्षण में जनरल इंग्लिश से 10 प्रश्न, जनरल हिंदी से 10 प्रश्न और क्षेत्रीय भाषा से 10 प्रश्न शामिल होंगे, कुल 30 प्रश्न 30 अंकों के लिए। उम्मीदवार असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, इंग्लिश, गारो, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, खासी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी आदि में से कोई एक क्षेत्रीय भाषा चुन सकते हैं। इस भाषा से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। यदि कोई क्षेत्रीय भाषा नहीं आती है, तो उम्मीदवार हिंदी का चयन कर सकते हैं, जिससे उन्हें हिंदी के 10 अतिरिक्त प्रश्न मिलेंगे। क्षेत्रीय भाषा का चयन फॉर्म भरते समय करना होगा।

परीक्षा में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी और यह द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होगी। यह प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी, और इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे। यह केवल यह निर्धारित करेगा कि उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।

प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवारों को दूसरे चरण (टियर 2) की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो ‘विषय-विशिष्ट पाठ्यक्रम’ पर आधारित होगा। यह हॉस्टल वार्डन की पोस्ट से संबंधित होगा और कुल 100 अंकों का होगा। इसमें 55 प्रश्न होंगे: 40 वस्तुनिष्ठ (Objective) और 15 वर्णनात्मक (Descriptive)। इस परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। अंतिम चयन केवल टियर 2 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ अलग-अलग होगी। टियर 2 परीक्षा में भी 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी।

Hostel Warden Recruitment 2025 के लिए कुल पद : –


कुल 635 हॉस्टल वार्डन पदों पर वैकेंसी निकली है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 346 पद (जनरल: 143, ईडब्ल्यूएस: 34, ओबीसी: 93, एससी: 51, एसटी: 25) और महिला उम्मीदवारों के लिए 289 पद आरक्षित हैं,(जनरल: 119, ईडब्ल्यूएस: 28, ओबीसी: 78, एससी: 43, एसटी: 21)

Hostel Warden Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा : –

 

हॉस्टल वार्डन पद के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है, जबकि न्यूनतम आयु सीमा का कोई मानदंड नहीं है। आयु की गणना 23 अक्टूबर 2025 तक की जाएगी। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 3 साल और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।

Hostel Warden Recruitment 2025 के लिए आवेदन शुल्क : –


महिला, अनुसूचित जाति (ST), अनुसूचित जनजाति (SC) और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। अनारक्षित (Unreserved), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए है।

Hostel Warden Recruitment 2025 के लिए आवेदन तारीख : –


हॉस्टल वार्डन पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 है।

Hostel Warden Recruitment 2025 के लिए वेतन : –


हॉस्टल वार्डन की पोस्ट ‘पे लेवल 5’ की है, जिसका मूल वेतन (बेसिक पे) ₹29,200 है। चयन के तुरंत बाद शुरुआती मासिक वेतन लगभग ₹56,000 से ₹60,000 होगा। सातवें वेतन आयोग के बाद, इस पद पर अंतिम वेतन ₹1,30,000 से भी अधिक हो सकता है।

Hostel Warden Recruitment 2025 के लिए परीक्षा केंद : –


हॉस्टल वार्डन की परीक्षा में परीक्षा केंद ( Exam Center) आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। परीक्षा केंद्र पूरे भारत में उपलब्ध होंगे, और उम्मीदवार अपने गृह राज्य या आस-पास के शहरों में केंद्र प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपने अनुसार आस-पास के एग्जाम सेन्टर भर सकते हैं।

Hostel Warden Recruitment 2025 में जॉब प्रोफाइल क्या रहेगी ?


हॉस्टल वार्डन का काम एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) में छात्रों के छात्रावास की देखभाल करना है। इसमें छात्रों के आगमन/निकासी का डेटा रिकॉर्ड करना,अभिभावकों से संचार, और छात्रावास में रहने वाले लड़कों और लड़कियों की सामान्य निगरानी शामिल है। यह मुख्य रूप से एक डेस्क-आधारित और कंप्यूटर-आधारित नौकरी है जिसमें ज्यादा भाग-दौड़ नहीं होती है,

Hostel Warden Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?


हॉस्टल वार्डन पद पर आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया हैं।

एक नजर में

संस्था EMRS (एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल)
शैक्षणिक योग्यता बैचलर डिग्री
कुल पद 635
आवेदन शुल्क Female/SC/ST/PwBD : 500
UR/OBC/EWS : 1500
आवेदन तारीख 19 सितम्बर से 23 अक्टूबर 2025
वेतन 56,000 – 60,000
परीक्षा केंद ऑल इंडिया
चयन प्रक्रिया दो चरण
ऑफिशियल वेबसाइट CLICK HERE

Leave a Comment

Index