दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2025 : 🔥 | दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती | MALE & FEMALE | FULL DETAILS |

Delhi police constable recruitment 2025: परिचय : –


Delhi police constable recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर नई भर्ती आ चुकी है, जिसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2025 एक अखिल भारतीय भर्ती है, जिसमें चयन के बाद केंद्रीय सरकार के स्तर पर लाभ और वेतन मिलेगा। मेल और फीमेल दोनों ही श्रेणियों के उम्मीदवार इस ग्रुप ‘सी’ की पोस्ट के लिए पात्र हैं, जिसमें दिल्ली पुलिस की सैलरी अन्य राज्यों की पुलिस से अधिक होती है।

Delhi police constable recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता : –


शैक्षणिक योग्यता 10+2 (बारहवीं पास) है। उम्मीदवार को 21 अक्टूबर 2025 से पहले 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और उनके पास परिणाम होना चाहिए। सभी पुरुष उम्मीदवारों के पास लाइट मोटर व्हीकल (LMV) का ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है, जो मोटरसाइकिल या कार के लिए होता है। यह लाइसेंस फॉर्म भरते समय नहीं, बल्कि फिजिकल टेस्ट के समय आवश्यक होगा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस स्वीकार्य नहीं है।

NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों को अधिकतम अंकों का 5% (5 अंक), ‘B’ सर्टिफिकेट धारकों को 3% (3 अंक) और ‘A’ सर्टिफिकेट धारकों को 2% (2 अंक) का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

Delhi police constable recruitment 2025 के लिए चयन प्रक्रिया : –


चयन प्रक्रिया मुख्यतः तीन चरणों में होगी: पहला कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), दूसरा फिजिकल टेस्ट और तीसरा मेडिकल टेस्ट। फिजिकल टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, जबकि अंतिम चयन CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।CBT दिसंबर और जनवरी 2025 में आयोजित होने की संभावना है।

No. Subjects Number of questions Marks Durations
1. General knowledge/Current affairs 50 50  
2. Reasoning 25 25  
3. Numerical ability 15 15  
4. Computer Fundamentals 10 10 90 minutes

परीक्षा में 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी और यह हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।

दिसम्बर-जनवरी में परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों के लिए, शारीरिक परीक्षण फरवरी-मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़, 14 फीट की लंबी कूद और 3 फीट 9 इंच की ऊंची कूद होगी (कूद के लिए 3 मौके)। ऊंचाई: सामान्य, ओबीसी और एससी के लिए 170 सेमी। पहाड़ी क्षेत्रों और एसटी वर्ग के लिए 5 सेमी की छूट (165 सेमी)। छाती: न्यूनतम 81 सेमी, जिसमें कम से कम 4 सेमी का विस्तार (कुल 85 सेमी) आवश्यक है। एसटी वर्ग के लिए छाती में 5 सेमी की छूट है।

महिला उम्मीदवारों के लिए 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़, 10 फीट की लंबी कूद और 3 फीट की ऊंची कूद होगी (कूद के लिए 3 मौके)। ऊंचाई: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 157 सेमी। आरक्षित श्रेणियों के लिए 2 सेमी की छूट। महिला उम्मीदवारों के लिए छाती की माप नहीं होती है; केवल ऊंचाई और वजन (ऊंचाई के अनुसार) मापा जाता है।

शारीरिक परीक्षण से पहले सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस (DL) सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है; इसके बिना शारीरिक परीक्षण में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिससे अयोग्यता हो सकती है। सभी उम्मीदवारों को जल्द से जल्द ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

शारीरिक परीक्षण के बाद तीसरा चरण चिकित्सा परीक्षण होगा, जो सामान्य पुलिस बल के मानकों पर आधारित होगा। चिकित्सा परीक्षण के बाद, अंतिम मेरिट सूची केवल परीक्षा के अंकों (100 अंकों में से) के आधार पर बनेगी। शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण केवल योग्यता प्रकृति के होते हैं, उनके कोई अंक नहीं होते।

 

 

Delhi police constable recruitment 2025 के लिए कुल पद : –


दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में कुल 7565 पद निकाले गए हैं। कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (पुरुष) के लिए कुल 4408 पद हैं, कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला) के लिए कुल 2496 पद हैं, जिनका श्रेणीवार विवरण निम्न हैं।

No. Name of Post UR EWS OBC SC ST Total
1. Constable (Exc.) Male 1914 456 967 729 342 4408
2. Constable (Exc.) Male
[Ex.Servicemen ( ohters) ]
107 26 54 62 36 285
3. Constable (Exc.) Male[Ex.Servicemen (Commando) ] 106 25 56 138 51 376
4. Constable (Exc.) Female 1047 249 531 457 212 2496
  Total Vacancies 3174 756 1608 1386 641 7565

 

Delhi police constable recruitment 2025 के लिए आयु सीमा : –


दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2025 तक की जाएगी (जन्म 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007 के बीच)। SC/ST वर्ग को 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की आयु में छूट मिलेगी। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार सामान्य श्रेणी में गिने जाएंगे, जब तक वे केंद्र सरकार या दिल्ली की OBC/SC/ST सूची में न हों।

Delhi police constable recruitment 2025 के लिए आवेदन शुल्क : –


दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए ₹100 का शुल्क है। SC, ST और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, उनके लिए फॉर्म बिल्कुल निःशुल्क है।

Delhi police constable recruitment 2025 के लिए आवेदन तारीख : –


दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) दिसंबर 2025 और जनवरी 2025 के बीच विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

Delhi police constable recruitment 2025 के लिए वेतन : –


यह दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के लिए लेवल 3 की भर्ती है। इसका मूल वेतन ₹21,700 है। चयन के तुरंत बाद, सातवें वेतन आयोग के अनुसार, न्यूनतम ₹42,000 प्रति माह वेतन मिलना शुरू हो जाएगा।

Delhi police constable recruitment 2025 के लिए परीक्षा केंद : –


दिल्ली पुलिस की भर्ती होने के बावजूद, परीक्षा केंद्र पूरे भारत में उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने गृह राज्य या पसंदीदा शहरों में से 3 परीक्षा केंद्रों का चयन आवेदन करते समय कर सकते हैं। फिजिकल टेस्ट भी आपके अपने राज्य में ही होंगे।

Delhi police constable recruitment 2025 में जॉब प्रोफाइल क्या रहेगी ?


दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव की नौकरी आपको दिल्ली में करनी होगी। चाहे आप किसी भी राज्य से हो।

Delhi police constable recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?


दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया हैं।

एक नजर में 

संस्था दिल्ली पुलिस
शैक्षणिक योग्यता 10+2 (बारहवीं पास)
कुल पद 7565
आवेदन शुल्क UR/OBC/EWS : 100
महिला/SC/ST : 0
आवेदन तारीख 22 सितंबर 2025 से 21 अक्टूबर 2025
वेतन 42,000/month
परीक्षा केंद ऑल इंडिया
चयन प्रक्रिया तीन चरण
ऑफिशियल वेबसाइट CLICK HERE

 

Leave a Comment

Index