DSSSB RECRUITMENT 2025 परिचय :-

यहां दिल्ली DSSSB RECRUITMENT 2025 द्वारा विभिन्न विभागों में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के ग्रुप ‘सी’ पदों के लिए आगामी भर्ती 2025 के बारे में बताया गया है। जिसके जिसमें चयनित होने पर लगभग ₹56,900 रुपए प्रति माह वेतन मिलता है। यह अखिल भारतीय रिक्ति है और पुरुष व महिला दोनों श्रेणी के उम्मीदवार पात्र हैं। भारत के सभी स्थानों से फ्रेशर्स उम्मीदवार इस रिक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
यह रिक्ति अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) 2025 की तरफ से है। ग्रेड बी के पद पर कुल 714 रिक्तियां निकली हैं। जिसके लिए सभी फ्रेशर्स उम्मीदवार पात्र हैं।
DSSSB RECRUITMENT 2025 के लिए चयन प्रक्रिया :-
चयन केवल एक ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (टियर-1) के आधार पर होगा।
कोई दूसरा चरण, कौशल परीक्षण, टाइपिंग टेस्ट, साक्षात्कार या वर्णनात्मक पेपर नहीं होगा।
विभागों के अनुसार अलग-अलग कट-ऑफ बनाई जाएगी।
परीक्षा पैटर्न (ऑनलाइन परीक्षा):
कुल प्रश्न: 200 (बहुविकल्पीय प्रश्न)
कुल अंक: 200
समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)
परीक्षा का माध्यम: द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी)
नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
विषय:
सामान्य जागरूकता: 40 प्रश्न (40 अंक)
सामान्य बुद्धि और तर्क क्षमता: 40 प्रश्न (40 अंक)
अंकगणित और संख्यात्मक क्षमता: 40 प्रश्न (40 अंक)
हिंदी भाषा और समझ: 40 प्रश्न (40 अंक)
अंग्रेजी भाषा और समझ: 40 प्रश्न (40 अंक)
DSSSB RECRUITMENT 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता :-
अगर आपने 10वीं पास कर रखी हैं तो आप अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) 2025 परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल हो। किसी अन्य कौशल परीक्षण या कंप्यूटर डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है। आप कही से भी हो फॉर्म भर सकते हो।
DSSSB RECRUITMENT 2025 के लिए कुल पद :-
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), ग्रुप ‘सी’
कुल 12 अलग-अलग विभागों में रिक्तियां हैं।
कुछ प्रमुख विभाग और उनकी रिक्तियां:
खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग: 140 पद
विकास विभाग: 231 पद
एनसीसी विभाग: 68 पद
सामान्य प्रशासनिक विभाग: 99 पद
आबकारी और मनोरंजन कर विभाग, श्रम विभाग: 93 पद
कुल रिक्तियां: 714 पद (पूरे भारत के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं)।
सभी विभागों के लिए एक ही फॉर्म भरा जाएगा; उम्मीदवारों को चयन के बाद अपनी वरीयताएँ देनी होंगी।
DSSSB RECRUITMENT 2025 के लिए आयु सीमा :-
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में 18 से 27 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए)। आयु की गणना 15 जनवरी 2026 तक की जाएगी।
आयु में छूट: ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष।
DSSSB RECRUITMENT 2025 के लिए आवेदन शुल्क :-
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: ₹100
एससी, एसटी, और महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं
DSSSB RECRUITMENT 2025 के लिए आवेदन तारीख :-
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की परीक्षा फॉर्म : 17 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे और 15 जनवरी 2026 तक भरे जाएंगे।
DSSSB RECRUITMENT 2025 के लिए वेतन :-
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की परीक्षा में पास होने के बाद आपको शुरुआती in- hand सैलरी ₹18,000 से ₹56,900 (पे लेवल 1) मिलेगी। प्रारंभिक मासिक वेतन (भत्तों सहित): लगभग ₹36,000 जो काफी बढ़िया सैलरी हैं। आगे आपके प्रमोशन के आधार पर आपकी सैलरी बढ़ती जाएगी।
DSSSB RECRUITMENT 2025 के लिए परीक्षा केंद :-
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की परीक्षा में परीक्षा केंद्र पूरे दिल्ली में होंगे।
नौकरी का स्थान: पूरे दिल्ली में (चूंकि ये दिल्ली सरकार के बड़े विभाग हैं)।
DSSSB RECRUITMENT 2025 में जॉब प्रोफाइल :-
यह एक सहायक पद है जिसमें आपको मल्टी-टास्किंग स्टाफ के रूप में काम करना होगा। इसमें फाइलों से संबंधित कार्य, भौतिक डेटा का रखरखाव, फाइलों को एक डेस्क से दूसरे डेस्क तक पहुंचाना, फैक्स/ईमेल से संबंधित कार्य, डाक वितरित करना, दस्तावेजों का प्रेषण, और बुनियादी कंप्यूटर कार्य (फोटोकॉपी, प्रिंटआउट) शामिल हैं। यह कार्यालय अनुभाग की नौकरी है, कोई फील्ड ड्यूटी नहीं है।
पदोन्नति के अवसर:
एमटीएस से जूनियर असिस्टेंट (पे लेवल 2) के पद पर 6 साल के भीतर पदोन्नति।
जूनियर असिस्टेंट से सीनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (SSC) के पद पर 5 साल के बाद।
SSC से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर 5-6 साल के बाद।
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के लिए आवेदन कैसे करें ?
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया हैं।