MES भर्ती 41822 पद 2026: भारतीय सेना में 10वीं–12वीं पास के लिए बंपर मौका

MES Recruitment 41822 Vacancy 2026 परिचय :

MES Recruitment 41822 Vacancy 2026: भारतीय सेना की मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES भर्ती 41822 पद) को लेकर लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। लगभग तीन साल के लंबे इंतजार के बाद MES में 41,822 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह भर्ती 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है। जिसमें चयनित होने पर लगभग ₹50,000 तक रुपए प्रति माह वेतन मिलता है। यह अखिल भारतीय स्तर की ग्रुप-सी केंद्रीय सरकारी नौकरी है जिसके लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।


Recruitment 41822 Vacancy 2026 भारतीय सेना में सरकारी नौकरी पाने का एक ऐतिहासिक मौका साबित हो सकती है। जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, यह भर्ती लाखों युवाओं की किस्मत बदल सकती है।

MES यानी डायरेक्टरेट जनरल मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (DGMES) भारतीय सेना की एक अहम सहायक इकाई है, जो सेना के लिए निर्माण, रखरखाव और तकनीकी सेवाओं का कार्य संभालती है
हाल ही में 21 दिसंबर 2025 को एक अपडेटेड नोटिस सामने आया है, जिसमें खाली पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए गए हैं।

MES Recruitment 41822 Vacancy 2026 के लिए चयन प्रक्रिया :

पिछली MES भर्ती (2018) के आधार पर परीक्षा पैटर्न इस प्रकार था:

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय: 2 घंटे
  • विषय:
  • जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
  • जनरल अवेयरनेस
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी
  • इंग्लिश लैंग्वेज
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं थी

हालांकि, MES Recruitment 41822 Vacancy 2026 में पैटर्न में कुछ बदलाव संभव हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Post Wise) :

MES भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है:

  • MTS और मेट: 10वीं पास
  • स्टोरकीपर: 12वीं पास
  • सुपरवाइजर: ग्रेजुएट पास
  • आर्किटेक्ट व ऑफिसर लेवल पद: उच्च तकनीकी योग्यता और अनुभव आवश्यक

यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है जो 10वीं-12वीं सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

कुल पद :

इस मेगा भर्ती अभियान के तहत विभिन्न ग्रुप A, B और C पदों को भरा जाएगा:

  • आर्किटेक्ट कैडर (ग्रुप A): 44 पद
  • बैरक एंड स्टोर ऑफिसर: 120 पद
  • सुपरवाइजर (बैरक एंड स्टोर): 534 पद
  • ड्राफ्ट्समैन: 944 पद
  • स्टोरकीपर (क्लेरिकल): 1,026 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS): 11,316 पद
  • मेट / ट्रेड्समैन मेट: 27,920 पद

कुल मिलाकर MES Recruitment 41822 Vacancy 2026 देश की सबसे बड़ी डिफेंस भर्तियों में से एक मानी जा रही है।

आयु सीमा :

जनरल श्रेणी के लिए न्यूनतम 18 वर्ष साल और अधिकतम 27 वर्ष है। ग्रेजुएट और उच्च पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तक हो सकती है। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और एसटी/एससी उम्मीदवारों को 5 साल की आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन तारीख :

MES Recruitment 41822 Vacancy 2026 की परीक्षा फॉर्म जनवरी या फरवरी 2026 से शुरू होने की संभावना हैं।

यह भी पढ़ें _NCERT भर्ती 2025: 10वीं-12वीं पास के लिए 173 पद | ₹75,000 सैलरी | Apply Online

MES Recruitment 41822 Vacancy 2026: वेतन :

MES Recruitment 41822 Vacancy 2026 पद की परीक्षा में पास होने के बाद आपकी शुरुआती in- hand सैलरी निम्न होगी। जो काफी बढ़िया सैलरी हैं। आगे आपके प्रमोशन के आधार पर आपकी सैलरी बढ़ती जाएगी।

  • MTS / मेट: ₹35,000 प्रतिमाह
  • स्टोरकीपर: ₹38,000–40,000 प्रतिमाह
  • सुपरवाइजर: ₹50,000 प्रतिमाह
    इसके अलावा DA, HRA और अन्य केंद्रीय सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

परीक्षा केंद :

MES Recruitment 41822 Vacancy 2026 की परीक्षा में परीक्षा केंद ( Exam Center) आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। परीक्षा केंद्र पूरे भारत में उपलब्ध होंगे, और उम्मीदवार अपने गृह राज्य या आस-पास के शहरों में केंद्र प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपने अनुसार आस-पास के एग्जाम सेन्टर भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें _CSIR MTS भर्ती 2025 आ गई! 10वीं पास करें आवेदन | ₹36,000 सैलरी | बिना इंटरव्यू चयन

आवेदन कैसे करें ?

MES Recruitment 41822 Vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया हैं।

Official Website _ Click Here

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

फिलहाल MES की ओर से कोई आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों से बचें और साथ-साथ SSC, रेलवे और अन्य परीक्षाओं की तैयारी जारी रखें।

Leave a Comment

Index