CSIR MTS भर्ती 2025 आ गई! 10वीं पास करें आवेदन | ₹36,000 सैलरी | बिना इंटरव्यू चयन

CSIR MTS Recruitment 2025 परिचय :

CSIR MTS Recruitment 2025 : यह लेख CSIR (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद) के तहत राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (NGRI) में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर निकली नई भर्ती 2025 की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। जिसमें चयनित होने पर लगभग ₹36,000 रुपए प्रति माह वेतन मिलता है। यह अखिल भारतीय स्तर की ग्रुप-सी केंद्रीय सरकारी नौकरी है जिसके लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
यह रिक्ति CSIR MTS Recruitment 2025 की तरफ से है।
यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय सरकार में शामिल होने का एक शानदार अवसर है, जिसमें अच्छी सैलरी और सीधा चयन प्रक्रिया शामिल है।

CSIR MTS Recruitment 2025 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया :

यह एक सिंगल-डे एग्जाम आधारित भर्ती है।
केवल एक लिखित परीक्षा होगी। कोई स्किल टेस्ट, प्रारंभिक परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा।
लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन होगा।

परीक्षा पैटर्न:
परीक्षा का प्रकार: ओएमआर-आधारित, वस्तुनिष्ठ प्रकार, ऑफलाइन परीक्षा।
भाषा: हिंदी, अंग्रेजी और तेलुगु।
स्तर: 10वीं कक्षा।
कुल प्रश्न: 150
कुल अंक: 450 (प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक)।
समय अवधि: 2 घंटे।
नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा (1/3rd नेगेटिव मार्किंग)।

विषयवार विवरण:
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग: 25 प्रश्न (75 अंक)
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अंकगणित): 25 प्रश्न (75 अंक)
जनरल अवेयरनेस (इतिहास, भूगोल, राजनीति, सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स): 50 प्रश्न (150 अंक)
इंग्लिश लैंग्वेज: 50 प्रश्न (150 अंक)

CSIR MTS Recruitment 2025 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता :

मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) किसी भी स्ट्रीम से। 12वीं पास होना वांछनीय है, अनिवार्य नहीं।

CSIR MTS Recruitment 2025 भर्ती के लिए आयु सीमा :

अधिकतम 25 साल है। आयु की गणना 5 जनवरी 2026 तक की जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और एसटी/एससी उम्मीदवारों को 5 साल की आयु में छूट मिलेगी।

CSIR MTS Recruitment 2025 भर्ती के लिए आवेदन शुल्क :

जैसा कि notification में बताया गया हैं कि UR/OBC/EWS वालो के लिए ₹500 रखा गया हैं वहीं SC/ST/पीडब्ल्यूडी, महिला, पूर्व सैनिक के लिए वालों के लिए 0 फॉर्म फीस रखी गईं हैं।

CSIR MTS भर्ती के लिए आवेदन तारीख :

परीक्षा फॉर्म 6 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे और जनवरी 2026 (शाम 6 बजे तक) तक भरे जाएंगे।

CSIR MTS भर्ती के लिए वेतन :

CSIR MTS भर्ती की परीक्षा में पास होने के बाद आपको पे लेवल-1 के अनुसार, शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹36,000 प्रति माह मिलेगी। जो काफी बढ़िया सैलरी हैं। आगे आपके प्रमोशन के आधार पर आपकी सैलरी बढ़ती जाएगी।

CSIR MTS भर्ती के लिए परीक्षा केंद :

CSIR MTS भर्ती की परीक्षा में परीक्षा केंद ( Exam Center) आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। परीक्षा केंद्र पूरे भारत में उपलब्ध होंगे, और उम्मीदवार अपने गृह राज्य या आस-पास के शहरों में केंद्र प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपने अनुसार आस-पास के एग्जाम सेन्टर भर सकते हैं।

CSIR MTS भर्ती में जॉब प्रोफाइल क्या रहेगी ?

विभाग के रिकॉर्ड और फाइलों का भौतिक रखरखाव।
सामान्य साफ-सफाई, अनुभागों का रख-रखाव।
दस्तावेजों और फाइलों को एक अनुभाग से दूसरे अनुभाग तक ले जाना।
फोटोकॉपी, फैक्स भेजना, डाक वितरण।
कार्यालय अनुभागों/इकाइयों को खोलना और बंद करना।
अनुसंधान और विकास गतिविधियों में सहायता करना।
गेस्ट हाउस के रिकॉर्ड का भौतिक रखरखाव।
गेस्ट हाउस के शुल्कों का संग्रह।
मेहमानों की शिकायतों और आवश्यकताओं को पूरा करना।
फर्नीचर की डस्टिंग, मेहमानों के लिए चाय/कॉफी तैयार करना और परोसना।
बहुमुखी (Versatile) कार्य, जिसमें बुनियादी कंप्यूटर कार्य भी शामिल हो सकता है।

जॉब लोकेशन मुख्य रूप से हैदराबाद होगी, जहाँ NGRI का मुख्यालय है।

यह भी पढ़ें _ DSSSB MTS भर्ती 2025 : मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 714 पदों पर भर्ती | 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

CSIR MTS भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें ?

CSIR MTS भर्ती में आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया हैं।

Official Website _ Click Here

Leave a Comment

Index