DSSSB असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट रिक्रूटमेंट 2025 भर्ती : जल्दी करें

DSSSB assistant recruitment 2025 भर्ती : DSSSB असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट रिक्रूटमेंट 2025 भर्ती, जो दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड द्वारा दिल्ली रीजन के अंदर असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट की पोस्ट के लिए निकाली गई है। यह एक ग्रुप बी की पोस्ट है, जिसमें मेल और फीमेल दोनों ही कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह वैकेंसी SSC CGL से बेहतर बताई जा रही है और इसमें सिलेक्शन लेना भी आसान है।

DSSSB assistant recruitment 2025 कुल पद कितने हैं ?


यह पोस्ट असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट की है और कुल 93 रिक्तियां दिल्ली प्रिज़न्स के अंतर्गत निकाली गई हैं।

DSSSB assistant recruitment 2025 आवेदन कब से शुरू होगा ?


ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 है।

DSSSB assistant recruitment 2025 आवेदन शुल्क कितना है ?


जनरल, OBC, EWS उम्मीदवारों के लिए ₹100 का आवेदन शुल्क है, जबकि ST, SC, फीमेल और PH उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

DSSSB assistant recruitment 2025 अधिकतम आयु सीमा क्या हैं ?


जनरल उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल है, जिसकी गणना 16 सितंबर 2025 तक की जाएगी। OBC को 3 साल और ST/SC को 5 साल की आयु में छूट मिलेगी।

DSSSB assistant recruitment 2025 क्लासिफिकेशन क्या होना चाहिए ?


किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट (BA, BSc, BCom, BBA, BCA, आदि) उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र हैं।

DSSSB assistant recruitment 2025 चयन प्रक्रिया कैसे होगी ?


चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण होंगे: स्टेज 1: लिखित परीक्षा, स्टेज 2: फिजिकल टेस्ट, और स्टेज 3: बेसिक मेडिकल टेस्ट। कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

DSSSB assistant recruitment 2025 परीक्षा में विषय कौनसे होंगे ?


परीक्षा में 5 विषय होंगे:जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग एबिलिटी, अर्थमेटिक एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी, टेस्ट ऑफ हिंदी लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन, और टेस्ट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन। प्रत्येक विषय से 40 प्रश्न और 40 अंक होंगे, जिससे कुल 200 प्रश्न और 200 अंक का पेपर होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और 0.5 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा द्विभाषी (हिंदी और इंग्लिश) होगी।

लिखित परीक्षा के बाद क्या होगा ?
लिखित परीक्षा के बाद कैटेगरी-वाइज कटऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें स्टैंडर्ड टेस्ट (हाइट, वेट, चेस्ट) शामिल होगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 165 सेंटीमीटर (विशेष कैटेगरी के लिए 5 सेमी की छूट) और चेस्ट 81 सेंटीमीटर (4 सेमी का फुलाव आवश्यक, कुल 85 सेमी) है। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 157 सेंटीमीटर (विशेष कैटेगरी के लिए 5 सेमी की छूट) है।

पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी है, हाई जंप 3 फीट 6 इंच और लॉन्ग जंप 13 फीट है, जिसमें प्रत्येक के लिए 3 मौके मिलेंगे। महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ 4 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी है, हाई जंप 3 फीट और लॉन्ग जंप 9 फीट है, जिसमें प्रत्येक के लिए 3 मौके मिलेंगे। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की है, इसके कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिए जाएंगे।

शारीरिक परीक्षा के बाद मेडिकल टेस्ट होगा, जो कि क्वालिफाइंग नेचर का है और इसकी विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है। मेडिकल टेस्ट के बाद, 200 नंबर के पेपर के आधार पर एक फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी, जिसके आधार पर श्रेणीवार चयन होगा।

DSSSB assistant recruitment 2025 सैलरी कितनी मिलेगी ?


इस पोस्ट पर चयन के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी 65,000 से 70,000 रुपये प्रति महीना होगी। यह सीजीएल लेवल की पोस्ट है, लेकिन इसमें केवल एक ही परीक्षा से गुजरना है, कोई डिस्क्रिप्टिव पेपर या टाइपिंग टेस्ट नहीं है। यह ग्रुप बी की पोस्ट है (पे लेवल 6) और अधिकतम सैलरी 1,60,000 रुपये से भी अधिक हो सकती है, जिसमें हर साल इंक्रीमेंट होगा।

असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट रिक्रूटमेंट जॉब लोकेशन कहा होगी ?
जॉब लोकेशन पूरे दिल्ली में रहेगी, विशेषकर दिल्ली की जेलों (प्रिजन) के अंदर। परीक्षा केंद्र भी दिल्ली में ही रहेंगे।

यह एक वर्दी वाली जॉब है, जिसमें आप दिल्ली की जेलों में सुपरिंटेंडेंट ऑफ प्रिजन (SP) के असिस्टेंट के तौर पर काम करेंगे। यूनिफॉर्म पर आपको दो स्टार देखने को मिलेंगे, जो पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के समकक्ष पद है।

यह वैकेंसी एक बेहतरीन मौका है

 

Leave a Comment

Index