Railway Clerk Vacancy 2025 : | 12 pass | Male & Female | All india vacancy | Full Details |

Railway Clerk Vacancy 2025 परिचय :-

Railway Clerk Vacancy 2025 : रेलवे ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए विभिन्न ग्रुप सी क्लेरिकल पदों पर भर्ती निकाली है। यह ऑल इंडिया वैकेंसी है और पुरुष व महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि चयन प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू या डिस्क्रिप्टिव पेपर नहीं होगा, बल्कि सीधे परीक्षा के आधार पर चयन होगा। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी है और सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ घोषित की गई हैं।

Railway Clerk Vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता :-

Railway Clerk Vacancy 2025 में शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। एक साथ सभी पदों के लिए फॉर्म भरा जा सकता है, जिसमें पोस्ट प्रेफरेंस देनी होगी।

Railway Clerk Vacancy 2025 के लिए चयन प्रक्रिया :-

Railway Clerk Vacancy 2025 में भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया 3 मुख्य चरणों पर आधारित है। रेलवे की इस भर्ती परीक्षा में तीन चरण होते हैं: पहला कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1), दूसरा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-2), और तीसरा स्किल टेस्ट।

CBT-1

Subjects Questions Marks Time
General Awareness 40 40 90 minutes
Mathematics 30 30  
General Intelligence & Reasoning 30 30  
       
Total 100 100  

इसमें 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होती है और परीक्षा हिंदी,अंग्रेजी तथा क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। यह परीक्षा अप्रैल महीने में होने की उम्मीद है।

CBT-2

Subjects Questions Marks Time
General Awareness 50 50 90 minutes
Mathematics 35 35  
General Intelligence & Reasoning 35 35  
Total 120 120  

इसमें भी 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होती है। स्टेज 2 परीक्षा के अंक ही अंतिम चयन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। परीक्षा का पाठ्यक्रम CBT-1 और CBT-2 दोनों के लिए समान है।

स्किल टेस्ट एक टाइपिंग टेस्ट है, जो केवल अकाउंट क्लर्क टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क टाइपिस्ट के पदों के लिए आयोजित किया जाएगा। अन्य पदों जैसे कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेंस क्लर्क के लिए कोई स्किल टेस्ट नहीं होगा। इसमें इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड आवश्यक है। यह टेस्ट केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का है और इसके लिए कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिए जाएंगे। अंतिम मेरिट सूची केवल स्टेज 2 परीक्षा (120 अंकों) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। स्टेज 1 परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

अंतिम मेरिट सूची रेलवे जोन, श्रेणी और पोस्ट के आधार पर बनेगी। जिस रेलवे जोन से फॉर्म भरा जाएगा, उसी जोन की कट-ऑफ में आवेदक को फिट बैठना होगा। कट-ऑफ जोन, श्रेणी और पोस्ट के अनुसार भिन्न होगी। कमर्शियल कम टिकट क्लर्क की कट-ऑफ सबसे अधिक रहती है। यदि आपके अंक सभी पोस्ट की कट-ऑफ से अधिक हैं, तो आपकी पहली वरीयता वाली पोस्ट आपको दी जाएगी।

Railway Clerk Vacancy 2025 के लिए कुल पद :-

इस बार 12वीं पास वालों के लिए कुल 3058 रिक्तियां निकाली गई हैं। इसमें चार मुख्य पद शामिल हैं: कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (2424 पद), अकाउंट कम टाइपिस्ट (394 पद), जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (163 पद), और ट्रेन क्लर्क (77 पद)। ये सभी ग्रुप सी की पोस्ट हैं।

Commercial cum Ticket Clerk 2424
Accounts Clerk cum Typist 394
Junior Clerk cum Typist 163
Trains Clerk 77
Total 3058

Railway Clerk Vacancy 2025 के लिए आयु सीमा :-

आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल रखी गई है। इस बार आयु में कोई अतिरिक्त छूट नहीं दी जाएगी, पिछली बार यह 18 से 33 साल थी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की आयु में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 तक की जाएगी।

Railway Clerk Vacancy 2025 के लिए आवेदन शुल्क :-

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपए का शुल्क है, जिसमें से 400 रुपए CBT 1 परीक्षा के बाद वापस कर दिए जाएंगे। एससी/एसटी/पीएच/महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए का शुल्क है, जो CBT 1 परीक्षा के बाद पूरी तरह वापस कर दिया जाएगा। रिफंड के लिए अपना खाता नंबर प्रदान करें।

Railway Clerk Vacancy 2025 के लिए आवेदन तारीख :-

Railway Clerk Vacancy 2025 के लिए फॉर्म 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 है। रेलवे का दावा है कि परीक्षा अप्रैल 2026 तक आयोजित कर ली जाएगी।

Railway Clerk Vacancy 2025 के लिए वेतन :-

Railway Clerk Vacancy 2025 की परीक्षा में पास होने के बाद आपको सभी पद ग्रुप सी के अंतर्गत आते हैं, जिनमें अधिकतर 1900 और 2000 ग्रेड पे वाले हैं। लेवल 2 की पोस्ट का मूल वेतन 19,900 रुपए और लेवल 3 की पोस्ट (कमर्शियल कम टिकट क्लर्क) का मूल वेतन 21,700 रुपए है। लेवल 2 की पोस्टों के लिए शुरुआती वेतन 38,000 से 40,000 रुपए प्रति माह और लेवल 3 की पोस्ट के लिए 45,000 से 46,000 रुपए प्रति माह रहता है।

Railway Clerk Vacancy 2025 के लिए परीक्षा केंद :-

Railway Clerk Vacancy 2025 की परीक्षा में परीक्षा केंद ( Exam Center) आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। परीक्षा केंद्र पूरे भारत में उपलब्ध होंगे, और उम्मीदवार अपने गृह राज्य या आस-पास के शहरों में केंद्र प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपने अनुसार आस-पास के एग्जाम सेन्टर भर सकते हैं।

Railway Clerk Vacancy 2025 में जॉब प्रोफाइल क्या रहेगी ?

सभी पद क्लेरिकल (लिपिकीय) प्रकृति के हैं, जिनमें मुख्यतः कार्यालय अनुभाग में कंप्यूटर आधारित कार्य करना होगा। फील्ड ड्यूटी या शारीरिक कार्य बहुत कम है। पोस्टिंग आपके द्वारा चुने गए रेलवे जोन में ही होगी, और परीक्षा केंद्र पूरे भारत में उपलब्ध होंगे, अक्सर आपके गृह राज्य के पास।

Railway Clerk Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?

Railway Clerk Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया हैं।

READ ALSO _विकास प्राधिकरण भर्ती 2025 : नई भर्ती ! | Male &Female | 10th पास | All india vacancy | Full Details |

एक नजर में :

संस्था RRB (Railway Recruitment Board )
शैक्षणिक योग्यता 12th pass
कुल पद 3058 रिक्तियां
आवेदन तारीख 28 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक
वेतन 45,000 से 46,000 रुपए प्रति माह
परीक्षा केंद ऑल इंडिया
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपए
एससी/एसटी/पीएच/महिला के लिए 250 रुपए
चयन प्रक्रिया तीन चरण
ऑफिसियल वेबसाइट क्लिक हेयर

Leave a Comment

Index