रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) भर्ती 2025 : आरबीआई ने निकाली RBI Grade-B पदों पर भर्ती

Reserve Bank of India bharti 2025 परिचय :

Reserve Bank of India bharti 2025:  यह आरबीआई ग्रेड बी (RBI Grade-B) ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2025 के लिए एक सरकारी नौकरी की घोषणा है। यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में ग्रेड बी ऑफिसर के पद के लिए है, जिसमें चयनित होने पर लगभग सवा लाख रुपये प्रति माह वेतन मिलता है। यह अखिल भारतीय रिक्ति है और पुरुष व महिला दोनों श्रेणी के उम्मीदवार पात्र हैं। भारत के सभी स्थानों से फ्रेशर्स उम्मीदवार इस रिक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

यह रिक्ति रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से है। ऑफिसर ग्रेड बी के पद पर कुल 120 रिक्तियां निकली हैं। इनमें सबसे अच्छी पोस्ट ग्रेड बी ऑफिसर जनरल की है, जिसके लिए सभी फ्रेशर्स उम्मीदवार पात्र हैं और इस पद पर सबसे ज्यादा रिक्तियां हैं।

Reserve Bank of India bharti 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता : –


अगर आपने कोई भी ग्रेजुएशन डिग्री ( BA BSC BCA BCOM ) कर रखी हैं तो आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल हो। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए स्नातक में न्यूनतम 60% अंक और एसटी/एससी उम्मीदवारों के लिए 50% अंक आवश्यक हैं। यदि स्नातक में इतने अंक नहीं हैं, तो पोस्ट-ग्रेजुएशन (एमए/एमएससी आदि) वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन में 55% अंक और एसटी/एससी उम्मीदवारों के लिए केवल पास होना आवश्यक है।

Reserve Bank of India bharti 2025 के लिए चयन प्रक्रिया : –


चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण शामिल हैं: स्टेज 1 – प्रारंभिक परीक्षा, स्टेज 2 – मुख्य परीक्षा, और स्टेज 3 – साक्षात्कार।

स्टेज 1 – प्रारंभिक परीक्षा
यह एक क्वालीफाइंग प्रकृति की ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा है।

Subjects Questions Marks Duration
General Awareness 80 80 25 minutes
English 30 30 25 minutes
Quantitative Aptitude 30 30 25 minutes
Reasoning Ability 60 60 45 minutes
Total 200 200 120 minutes

स्टेज 2 – मुख्य परीक्षा,

मुख्य परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है और इसे तीन भागों में बांटा गया है: पेपर फर्स्ट, पेपर सेकंड और पेपर थर्ड। पेपर फर्स्ट इकोनॉमिक और सोशल इश्यूज का होता है, जो ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों प्रकृति का होता है (50% ऑब्जेक्टिव और 50% सब्जेक्टिव)।

Syllabus Download 👉 CLICK HERE

स्टेज 3 – साक्षात्कार

मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवारों को तीसरे चरण यानी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। यह साक्षात्कार कुल 75 अंकों का होता है और एक व्यक्तिगत साक्षात्कार होता है। उम्मीदवार साक्षात्कार में हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं।

अंतिम चयन मुख्य परीक्षा (300 अंक) और साक्षात्कार (75 अंक) में प्राप्त कुल 375 अंकों के आधार पर बनी अंतिम मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा। मेरिट लिस्ट श्रेणीवार बनेगी।

Reserve Bank of India bharti 2025 के लिए कुल पद : – 


पदों की बात करे तो इसमें कुल 120 रिक्त पदों पर ये भर्ती निकाली गईं हैं। केटेगरी के अनुसार पदों को बाटा गया हैं।

Reserve Bank of India bharti 2025 के लिए आयु सीमा : –


जनरल श्रेणी के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 30 साल है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 तक की जाएगी। OBC उम्मीदवारों को 3 साल और ST/SC उम्मीदवारों को 5 साल की आयु में छूट मिलेगी।

Reserve Bank of India bharti 2025 के लिए आवेदन शुल्क : –


जैसा कि notification में बताया गया हैं कि UR/OBC/EWS वालो के लिए 850 रुपए रखा गया हैं वहीं SC/ST/PH (शारीरिक रूप से विकलांग) वालों के लिए 175 रुपए फॉर्म फीस रखी गईं हैं।

Reserve Bank of India bharti 2025 के लिए आवेदन तारीख : –


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परीक्षा फॉर्म 10 सितम्बर से शुरू होंगे और 30 सितम्बर तक भरे जाएंगे। प्रारंभिक (प्रीलिम) परीक्षा 18 और 19 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। तैयारी के लिए आपके पास बहुत कम समय हैं।

Reserve Bank of India bharti 2025 के लिए वेतन : –


चयनित होने पर ( रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर की प्रारंभिक मासिक सैलरी ₹1,25,194 होती है, जो वार्षिक वृद्धि के साथ रिटायरमेंट के समय ₹6 लाख प्रति माह से अधिक तक पहुंच सकती है।

Reserve Bank of India bharti 2025 के लिए परीक्षा केंद : –


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परीक्षा में परीक्षा केंद ( Exam Center) आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। परीक्षा केंद्र पूरे भारत में उपलब्ध होंगे, और उम्मीदवार अपने गृह राज्य या आस-पास के शहरों में केंद्र प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपने अनुसार आस-पास के एग्जाम सेन्टर भर सकते हैं।

Reserve Bank of India bharti 2025 में जॉब प्रोफाइल क्या रहेगी ?


जॉब प्रोफाइल में आरबीआई की एक विशेष शाखा का प्रमुख होना, शाखा स्टाफ का प्रबंधन करना और 9 से 5 की क्लेरिकल जॉब करना शामिल है। जॉब लोकेशन पूरे भारत में आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में होगी, जिसमें गृह राज्य में भी पोस्टिंग की संभावना है। प्रोबेशन अवधि संभवतः 2 साल की होगी।

Reserve Bank of India bharti 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे Overview में दिया गया हैं।

READ ALSO : सेक्शन कंट्रोलर रिक्रूटमेंट 2025 : आखिरी बार ये वेकेंसी 2015 में आई थी, अब सीधे 10 साल बाद

एक नजर में

 

संस्था रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
पद RBI Grade-B ऑफिसर
योग्यता ग्रेजुएशन डिग्री (BA BSC BCA BCOM)
चयन प्रक्रिया 1) प्रारंभिक
2) मुख्य
3) साक्षात्कार
आवेदन शुल्क UR/OBC/EWS – 850
SC/ST/PH – 175
कुल पद 120 रिक्त
आवेदन तारीख 10 से 30 सितम्बर 2025
सैलरी ₹ 1,25,194/month
ऑफिशियल वेबसाइट 👉 CLICKHERE

 

Leave a Comment

Index