सेक्शन कंट्रोलर रिक्रूटमेंट 2025 : आखिरी बार ये वेकेंसी 2015 में आई थी, अब सीधे 10 साल बाद

Section controller recruitment 2025 परिचय :-

Section controller recruitment 2025: सेक्शन कंट्रोलर रिक्रूटमेंट भर्ती 10 साल के लंबे अंतराल के बाद निकली है, जिसे भारत के सबसे बड़े सरकारी विभाग में जारी किया गया है। यह एक ग्रुप B की ऑल इंडिया वैकेंसी है, जिसके लिए फ्रेशर्स उम्मीदवार भी पात्र हैं।
यह (सेक्शन कंट्रोलर रिक्रूटमेंट )एक बड़े स्तर की पोस्ट है जिसमें चयन के बाद पहले महीने से ही बेहतरीन सैलरी मिलेगी। चयन प्रक्रिया सरल है, जिसमें कोई इंटरव्यू या डिस्क्रिप्टिव पेपर नहीं होगा, केवल ऑब्जेक्टिव परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन होगा। कोई विशेष या उच्च योग्यता नहीं मांगी गई है, सामान्य ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।

यह भर्ती आरआरबी (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड) सेक्शन कंट्रोलर रिक्रूटमेंट 2025 है। सेक्शन कंट्रोलर एक ग्रुप B की पोस्ट है जिसके लिए पूरे भारत से पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हैं। कुल 368 वैकेंसी निकाली गई हैं। यह पोस्ट 2015 के बाद अब 2025 में सीधे भर्ती के माध्यम से भरी जा रही है, पहले इसे पदोन्नति के माध्यम से भरा जाता था। इसे रेलवे एनटीपीसी भर्ती से अलग रखा गया है।

Section controller recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता : –

शैक्षणिक योग्यता के लिए किसी भी स्ट्रीम से स्नातक (बैचलर डिग्री) पास होना आवश्यक है (जैसे BA, B.SC, BBA, B.COM, BCA. आदि)।

Section controller recruitment 2025 के लिए कुल पद : –

सेक्शन कंट्रोलर रिक्रूटमेंट भर्ती 2025 के लिए कुल 368 पदों पर ये वैकेंसी निकाली गई हैं।

Section controller recruitment 2025 के लिए आयु सीमा : –

सेक्शन कंट्रोलर रिक्रूटमेंट में आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 तक की जाएगी। OBC उम्मीदवारों को 3 साल और SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की आयु में छूट मिलेगी।

Section controller recruitment 2025 के लिए आवेदन शुल्क : –

सेक्शन कंट्रोलर रिक्रूटमेंट में आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए ₹500 और एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों के लिए ₹250 है।

Section controller recruitment 2025 के लिए आवेदन तारीख : –


सेक्शन कंट्रोलर रिक्रूटमेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2025 से शुरू होंगे और 18 अक्टूबर 2025 तक भरे जाएंगे। अभी आपके पास बहुत समय है, तैयारी में लग जाइए।

Section controller recruitment 2025 के लिए वेतन : –


सिलेक्शन होने के बाद शुरुआती सैलरी आपको इन हैंड 65000/month मिलेगी। जो काफी बढ़िया है।

Section controller recruitment 2025 के लिए एग्जाम सेंटर : –


इस परीक्षा के लिए आपको ऑनलाइन सेंटर आपके शहर में देखने को मिल जाएगा। अपने अनुसार आप अपने सेंटर चुन कर सकते हैं।

Section controller recruitment 2025 के लिए चयन प्रक्रिया : –


सेक्शन कंट्रोलर रिक्रूटमेंट में उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद अंतिम चयन के लिए दो चरणों से गुजरना होगा।
पहले चरण में CBT टेस्ट होगा जो क्वालीफाई नेचर होगा।

Subjects Questions Marks Durations
General Awareness 40 40 90 minutes
Reasoning 30 30 0.33 – ve marking
Mathematics 30 30  
Total 100 100  

दूसरे चरण में भी CBT टेस्ट होगा उसके आधार पर मेरिट बनेगी

Subjects Questions Marks Durations
General Awareness 50 50 90 minutes
Reasoning 35 35 0.33 -ve marking
Mathematics 35 35  
Total 120 120  

अभी इसका ( सेक्शन कंट्रोलर रिक्रूटमेंट ) शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जैसे ही फूल नोटिफिकेशन आएगा , आपको जानकारी मिल जाएगी बाकी कुछ भी जानना हैं तो आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट visit कर सकते हैं।

लिंक नीचे दिया गया है।

ALSO READ : क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती 2025 :- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सरकारी नौकरी करने का मौका..

Overview : – (सेक्शन कंट्रोलर रिक्रूटमेंट)

संस्था RRB (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड)
पद सेक्शन कंट्रोलर
सैलरी 65000/month
आवेदन तारीख 15 सितंबर से 18 अक्टूबर 2025
योग्यता स्नातक (BA, B.SC, BBA, B.COM, BCA)
आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष
आवेदन शुल्क UR/OBC/EWS- ₹500 SC/ST/PH – ₹250
चयन प्रक्रिया 1.प्रारंभिक (CBT)
2.मेंस (CBT)
ऑफिसियल वेबसाइट CLICK HERE
   

 

Leave a Comment

Index